भाजपा नैनीताल मंडल ने की कोरोना संक्रमण को लेकर अहम् बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

विश्वकेतु वैद्य , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव एवं इससे आमजन के प्रभावित होने के दृष्टिगत भाजपा नैनीताल मंडल द्वारा एक अहम् बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में आयोजित की गई जिसमें गरीब मजदूर एवं असहायों लोगो की मदद करने का आग्रह किया गया. साथ ही मास्क की उपयोगिता को बताते हुये कार्यकर्ता व सामाजिक संस्थाओं को स्वयं द्वारा बनाए गये मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप करने व अन्य को भी मास्क लगाने को प्रेरित करने को कहा गया । इस बैठक की मुख्या विशेषता यह थी की कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान दिया गया। सभी दायित्वान पदाधिकारी दूरी बनाकर बैठक में बैठे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट , जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, जिला मंत्री हरीश भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कुमाऊँ मंडल निदेशक कुन्दन बिष्ट ,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कार्की, ज्योति वर्मा, दया किशन पोखरिया, प्रेम सागर, भूपेंद्र बिष्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page