ब्रेकिंग : उत्तराखंड में कोरोना के 15 नए मामलों के साथ आंकड़ा 427

Share this! (ख़बर साझा करें)

राज कमल गोयल , देहरादून ( nainilive.com )– उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के १५ नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 427 पहुँच गयी है. देर रात्रि से अभी तक सामने आये मामलों में ऋषिकेश से 2 और टिहरी से 13 मामले पॉजिटिव हैं. इस तरह अब तक कुल 77 मामले कल से पॉजिटिव हो चुके हैं। ऋषिकेश से पहला मामला यमकेश्वर ब्लॉक का है , जहाँ 38 वर्षीया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है जो अभी हाल ही में नॉएडा से यमकेश्वर ब्लॉक के बडोली ग्राम आया था. इसका सैंपल एम्स ऋषिकेश में 22 मई को था. वहीँ दूसरा मामला ऋषिकेश में घर पर कार्य करने वाली 35 वर्षीया महिला का है, बैराज कॉलोनी निवासी हैं और डॉक्टर दंपत्ति के घर पर घरेलु कार्य करती है. इस महिला के पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर दंपत्ति को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसके साथ ही टिहरी जनपद से भी 13 नए मामले सामने आये हैं , जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी है.

राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी होम क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

वहीँ राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. बीते दिवस कोरोना पॉजिटिव एक युवक काबीना मंत्री मदन कौशिक के राशन वितरण के कार्यक्रम में राशन लेने आया था , जिसकी बाद में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी.इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही काफी हलचल मची हुई है और मंत्री मदन कौशिक को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सहित काफी नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page