21 मार्च को नैनीताल जिले में रहेगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा , यह रहेगा कार्यक्रम
नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि रक्षा मंत्री भारत सरकार,श्री राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च, 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात रक्षामंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराहन 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियां को लेकर सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी भ्रमण को लेकर हुई पूर्व तैयारी बैठक, कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मंगोली ग्राम में भाजपा मंडल युवा मोर्चा की हुई बैठक