दिल्ली के एक और अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com)- देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है. अब दिल्ली के एक और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मेडिकल स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की बाद हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राव अस्पताल में एक साथ 14 स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

इनमें 7 डॉक्टर शामिल थे. अब इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है और उन्हें भी क्वारेंटाइन किया जाएगा. साथ ही सभी का टेस्ट भी किया जाएगा. एक साथ अस्पताल में इतने मामले आने के साथ ही प्रशासन के भी पसीने छूट गए हैं.
कोरोना संक्रमणक के चलते अब धीरे धीरे दिल्ली के अस्पतालों के भी हाल बिगड़ते जा रहे हैं. इससे पहले चिकित्साकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

दिल्ली के रोहिणी के अंबेडकरनगर हॉस्पिटल में अब तक 57 मामले सामने आए हैं. वहीं भगवान महावीर अस्पताल में 68, जगजीवन राम में पहले 10 मामले आ चुके हैं, वहीं 191 लोगों को क्वारेंटाइन किया जा चुका है. कैंसर इंस्टीट्यूट में 25 मामले आ चुके हैं. गंगाराम अस्पतालम में 108 लोगों को क्वारेंटइन किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page