कुमाऊं में डेंगू ने दी दस्तक, अल्मोड़ा में आया पहला मामला

कुमाऊं में डेंगू ने दी दस्तक, अल्मोड़ा में आया पहला मामला

कुमाऊं में डेंगू ने दी दस्तक, अल्मोड़ा में आया पहला मामला

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- कुमाऊं में डेंगू ने दस्तक दी है। पहला मामला अल्मोड़ा से आया है। डेंगू का मरीज हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। डेंगू का मामला आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो चुका है और बेस अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल में 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया जा चुका है। डीएम के मुताबिक जिले के हर सरकारी अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा मेडिकल की एक टीम को डेंगू लिहाज से तैयार किया जा रहा है जो जलभराव वाले स्थानों की मॉनिटरिंग करेगी और उन जगहों में मेडिकल छिड़काव भी करेगी। इसके अलावा स्वास्थ विभाग के साथ कोआर्डिनेशन भी किया जा रहा है जिससे डेंगू के मामले से सख्ती से निपटा जा सके। जिलाधिकारी नैनीताल के मुताबिक एक मेडिकल की टीम को रामनगर कालाढूंगी और हल्द्वानी कि हर लोकेशन पर नजर रखने को कहा गया है जिससे डेंगू के लार्वा पनप ना सके और डेंगू के मामले कम से कम हो सके फिलहाल डेंगू के हालात नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page