वन विभाग व राजस्व विभाग वन पंचायत के मामलों को आपस मे समन्वय बनाते हुये समाधान करना सुनिश्चित करे – डीएम गर्ब्याल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में वन पंचायत के विभिन्न मुद्दों एवं प्रस्तावित उत्तराखंड पंचायती वन नियमावली- 2022 के तहत भूमि संरक्षण वन प्रभाग के नोडल अधिकारी (डीएफओ) शिवराज चंद्र, एवं संबंधित उप जिलाधिकारियो व तहसीलदारों के साथ विचार विमर्श समीक्षा बैठक जिला कार्यालय नैनीताल मे आयोजित हुई।


बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वन विभाग व राजस्व विभाग वन पंचायत के मामलों को आपस मे समन्वय बनाते हुये समाधान करना सुनिश्चित करे साथ ही जिन क्षेत्रों में वन पंचायतों के चुनाव व नोटिफिकेशन के कार्य किए जाने हैं उन्हें समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। व संबंधित प्रत्येक वन पंचायतों का एकाउंट खोलना भी सुनिश्चित करे ताकि प्राप्त धनराशि का आय व्यय का सही-सही लेखा-जोखा रखा जाए सके। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वन पंचायतों की बैठके भी करना सुनिश्चित करें इसके अलावा वन पंचायतों से संबंधित जो अभिलेख है उन्हें अपडेट रखना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन


बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, गौरव चटवाल, राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार, नवाजिश खालीक, तानिया रजवार, मीनाक्षी के साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page