कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पालिका कर्मचारियों की सूची शासन को नहीं भेजे जाने से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी है खफा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com ) – देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पर लगाते हुए कहा है कि शासन द्वारा 30 दिसंबर को कोविड 19 के वैक्सीनेशन हेतु नगर पालिका परिषद नैनीताल के भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स कर्मचारियों की सूची तैयार कर 2 जनवरी तक शासन को भेजने को कहा गया था परंतु आज तक नगर पालिका द्वारा सूची शासन को नहीं भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश सरकार द्वारा भी टीकाकरण के लिए सबसे पहले पर्यावरण मित्रों को लगाने के लिए कहा गया है। क्योंकि कोरोना काल में अपनी जान व अपने परिवार को संकट में डाल कर पर्यावरण मित्रों द्वारा अपना कार्य पूरी तन्मयता से किया गया है। फिर भी आज तक नगर पालिका द्वारा उनकी सूची शासन को नहीं भेजी गई है। जिसका की देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ कड़ी निंदा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को प्रस्तुत की आपत्तियाँ

सोनू सहदेव ने मांग करते हुए कहा है कि कोविड-19 की वैक्सीन लगाने हेतु समस्त पर्यावरण मित्रों की सूची तत्काल शासन को भेजी जाए नहीं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page