जिलाधिकारी वंदना ने बबियाड़ में की जनसुनवाई, सुनीं 112 जन समस्याएं

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- जिलाधिकारी वंदना ने आज विकास खण्ड धारी के दुर्गम क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज बबियाड़ में जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की 112 समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

आपदा प्रभावितों को राहत – भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त मकानों और सड़क मार्गों की मरम्मत, सुरक्षा दीवार निर्माण तथा विद्युत पोल शिफ्टिंग के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

सड़क व विकास कार्य – पदमपुरी-बबियाड़-दुधली मोटरमार्ग का निरीक्षण कर शीघ्र डामरीकरण व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा कार्य शुरू करने के आदेश।

जल जीवन मिशन – अधूरे/खराब कार्यों की शिकायत पर 10 दिन में थर्ड पार्टी जांच और 1 माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

कृषि-उद्यान-पशुपालन – एक सप्ताह में गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों को बीज, उपकरण व योजनाओं का लाभ देने के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

शिक्षा व स्वास्थ्य – क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत, अध्यापकों की तैनाती तथा नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के आदेश।

अन्य निर्णय – सिंचाई गूलों की मरम्मत, गुलदार आतंक से निपटने हेतु पिंजरे लगाने, संपर्क मार्गों की मरम्मत एवं आधार-संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुर्वेद विभाग ने 110 लोगों को दवा वितरण, कृषि-उद्यान विभाग ने 60 किसानों को बीज-उपकरण और पशुपालन विभाग ने 25 पशुपालकों को दवा दी। साथ ही 90 आधार अपडेट, 6 यूसीसी प्रमाण पत्र व 15 पेंशन आवेदन पूरे किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

शिविर में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, क्षेत्र प्रमुख भावना आर्या ,क्षेत्र प्रमुख दीपक पोडवाल, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, उप जिलाधिकारी के एन गोस्वामी सहित क्षेत्रीय जनता व विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page