24 जनवरी को बेतालघाट में समाजसेवी राहुल अरोड़ा द्वारा कराए गए विकास कार्यो का शिक्षा मंत्री व पूर्व सांसद करेंगे शुभारंभ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , बेतालघाट/नैनीताल ( nainilive.com )- बेतालघाट क्षेत्र में मशहूर समाजसेवी राहुल अरोड़ा एक बार फिर से जनता को कई सौगाते देने जा रहे है।

आने वाली 24 जनवरी को समाजसेवी राहुल अरोड़ा द्वारा क्षेत्र में किए गए विभन्न विकास कार्यो का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे व पूर्व सांसद बलराजी पासी द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के करीब 150 विद्यालयों में छात्र छात्राओं के लिए कोविड किट का वितरण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही

बता दे कि गुरुवार को बेतालघाट क्षेत्र के समाजसेवी राहुल अरोड़ा द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने क्षेत्र के असहाय लोगो के लिए बनाए गए वृद्धाआश्रम,अनाथालय मंदिर व क्षेत्र की प्रमुख समस्या स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो के लिए निशुल्क एम्बुलेंस तथा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का राज्यपाल द्वारा अनावरण व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो से पहुँचे ग्रामीणों के बीच तीन हजार कंबलों का वितरण भी किया गया। इस दौरान उनके द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की सहयोग राशि भी दी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page