राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से प्रसिद्ध छायाकार और प्रकृति प्रेमी पद्मश्री अनूप साह ने की शिष्टाचार भेंट
नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन नैनीताल में प्रसिद्ध छायाकार और प्रकृति प्रेमी पद्मश्री अनूप साह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, हिमालय, बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने जैसे कई विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने अनूप साह के फोटो के माध्यम से प्रकृति और हिमालय की सुंदरता को दिखाने और लोगों को जागरूक करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों से प्रेरणा लेकर बच्चों को भी प्रकृति, हिमालय और पर्यावरण का महत्व समझाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की सुंदरता, हिमालय, वन्य जीवन और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर है। बच्चों में प्रकृति के लिए प्यार और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है।
इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि बच्चों को स्कूल स्तर से ही नेचर वॉक, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक व जैविक विशेषताओं और पर्यावरण संरक्षण की व्यवहारिक समझ दी जानी चाहिए, ताकि वे भविष्य के उत्तरदायी नागरिक बनें। पद्मश्री अनूप साह ने भी राज्यपाल को अपने विभिन्न अभियानों और फोटो डॉक्युमेंटेशन से अवगत कराया, जो उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हिमालयी जीवनशैली के प्रचार-प्रसार के लिए किए हैं। राज्यपाल ने उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि भविष्य में राज्य के लिए मिलकर प्रकृति और पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा काम किया जा सकता है।
*……….0……….*
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई