उत्तराखंड के इतिहास में पहली महिला स्पीकर होंगी ऋतु खंडूरी , यह आठ बनेंगे मंत्री

पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड में नै सरकार के आज होने जा रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ ही धामी 2.0 में स्थान पाने वाले विधायकों की तस्वीर साफ़ हो गयी है। वहीँ उत्तराखंड के इतिहास में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में ऋतु खंडूरी का नाम फाइनल हो गया है। वहीँ आज के शपथ ग्रहण समारोह में धामी कैबिनेट के आठ मंत्री पीएम मोदी के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ शपथ लेंगे । सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, सुबोध उनियाल के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है।

वहीँ इस बार युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में बहुत कुछ नया दिखने जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि युवा और नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का मिश्रण टीम धामी की खासियत बनेगी। यह विधायक धामी मन्त्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेगे जिनमे मुख्य रूप से चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page