पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुंआ से किया नामांकन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) –  लालकुआं विधानसभा सीट से काग्रेंस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है वे दो बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लालकुआं तहसील पहुंचे जहां उन्होंने रिटर्निंग आफीसर के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इसे पहले हरदा अपने समर्थकों की नारबाजी के बीच तहसील कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि विधानसभा 2022 का यह चुनाव भाजपा बनाम जनता होगा साथ ही उन्होंने कहा लालकुआं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद के बिना काग्रेंस की सत्ता वापसी नहीं होगी इसलिए वे आज लालकुआं की जनता से उनके हिस्से का अशीर्वाद मांगने आए हैं उन्होंने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता छटपटाती दिख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

उन्होंने कहा कि लालकुआ को एक प्रदेश कि मॉडल विधानसभा बनाएंगे उन्होंने कहा कि लालकुआ वासियों को उनका मलिकाना हक सहित बिन्दूखत्ता को राजस्व गांव के केन्द्र कि सरकार पर दबाव बनायेगी उन्होंने कहा कि लालकुआ में विकास नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page