डी.एस.बी. के पूर्व शोध छात्र एवं गोल्ड मेडिलिस्ट अमन वर्मा का असिस्टेन्ट प्रोफेसर में हुआ चयन
नैनीताल ( nainilive.com )- डी.एस.बी. के पूर्व शोध छात्र एवं गोल्ड मेडिलिस्ट का असिस्टेन्ट प्रोफेसर में चयन जन्तु विज्ञान विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व शोध छात्र एवं गोल्ड मेडिलिस्ट अमन वर्मा का असिस्टेन्ट प्रोफेसर- जन्तु विज्ञान के पद पर लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित सीधी भर्ती के माध्य से चयन हुआ है।
अमन वर्मा ने वर्ष 2020-21 में जन्तु विज्ञान विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से डॉ0 मनोज कुमार आर्या (एसोशियेट प्रोफेसर) के दिशा निर्देशन में अपना शोध कार्या (पी.एचडी) किया। डॉ0 आर्या केे अनुसार अमन वर्मा स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों स्तर पर विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक प्राप्त होने के साथ अन्यन्त ही मेधावी छात्र रहा है। और अमन वर्मा ने अपना शोध कार्य तितलियों के प्रकृति, आवास और संरक्षण सम्बन्धित विषय पर चम्पावत जिले में किया है। तथा अमन वर्मा के 20 से अधिक शोध प्रपत्र विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नरल में प्रकाशित है।
वर्तमान में अमन वर्मा राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में संविदा (असिस्टेन्ट प्रोफेसर) जन्तु विज्ञान विषय के पद पर कार्यरत है। इनके उज्जवल भविष्य कि कामना के साथ जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 हरीश चन्द्र सिंह बिष्ट, कुटा अध्यक्ष प्रो0 ललित तिवारी, डॉ0 दीपक कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई