सरकारी कोटा पूरा हो गया है,नए आवेदकों को करना होगा इंतजार

उत्तराखंड में राशन विक्रेताओं के लाभांश में होगी वृद्धि

उत्तराखंड में राशन विक्रेताओं के लाभांश में होगी वृद्धि

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- नैनीताल जिले में गरीबों का सरकारी कोटा पूरा हो गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड बनाना बंद कर दिए हैं। अब नए आवेदकों के कार्ड जब ही बनेंगे जब पुराने लाभांवित में किसी का राशन कार्ड रद होगा।

नैनीताल जिले में 16,639 अंत्योदय (लाल कार्ड) धारक हैं। इसके अलावा 1,11,524 बीपीएल (सफेद कार्ड) यानी गरीबी रेखा से नीचे वाले हैं। 1,07,413 पीला राशन कार्ड धारक यानी गरीबी रेखा से ऊपर वाले हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने अब जिले में सफेद और लाल राशन कार्ड बनाना बंद कर दिए हैं। इस वजह से नए आवेदकों के राशन कार्ड बनना बंद हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नए बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड के लिए कई आवेदन आ रहे हैं। लेकिन कोटा पूरा होने की वजह से बन नहीं पा रहे हैं। अब बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड तब ही बनेंगे जब पुराने लाभांवितों में से किसी का राशन कार्ड रद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page