फाइटोकेमिस्ट्री एवं मृदा विश्लेषण प्रयोगशाला (Phytochemistry and Soil Analysis Lab) का भव्य उद्घाटन
फाइटोकेमिस्ट्री एवं मृदा विश्लेषण प्रयोगशाला (Phytochemistry and Soil Analysis Lab) का भव्य उद्घाटन
Nainital ( nainilive.com)- आज रसायन विज्ञान विभाग में फाइटोकेमिस्ट्री एवं मृदा विश्लेषण प्रयोगशाला (Phytochemistry and Soil Analysis Lab) का उद्घाटन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में रसायन विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापक एवं शोधार्थियों की उपस्थिति रही।
कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला फोटोकेमिस्ट्री और मृदा विश्लेषण के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ उन्नत अनुसंधान की सुविधाएं प्राप्त होंगी।कार्यक्रम के अंत में विभाग के सदस्यों ने इस प्रयोगशाला को अकादमिक उत्कृष्टता और शोध विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम में प्रो. चित्रा पांडे (विज्ञान संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष), प्रो. नंदा गोपाल साहू, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. शहज़राज अली, डॉ. सुहैल जावेद, डॉ. महेश चंद्र आर्य, डॉ. पेनी जोशी, डॉ. मनोज धोनी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरिश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. अंचल अनेजा एवं डॉ. भावना पंत सहित विभाग के सभी शोधार्थी उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन