प्रशासन के दावों की पोल खोलती, बरसात के बाद नैनी झील में आई गंदगी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज हुई बारिश के बाद नैनी झील में आई गंदगी प्रशासन, की ओर से झील को लेकर समय समय पर किए गए दावों की पोल खोल रही है।

बीते रोज नगर में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद नगर की जीवनदायिनी नैनीझील, के ऊपर पूरे नगर की गंदगी तैरती हुई नजर आ रही थी। जबकि प्रशासन समय-समय पर झील की सफाई के लिए कई प्रयास कर चुकी है वावजूद अभी तक झील की सफाई को लेकर कोई स्थायी उपाय नही खोज पाई है। हालांकि बुधवार को सुबह से ही पालिका कर्मचारी झील की सफाई में जुट चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

ज्ञात हो कि झील में 60 नालो के जरिए नगर का गंदा पानी आता है।और साथ में पूरे नगर की गंदगी भी जिसके चलते झील की गहराई गाद से भरती जा रही है। कभी 92 फिट तक गहराई वाली झील गाद भर जाने के चलते अब 71 फिट तक ही रह गई है। जिसके लिए प्रसाशन को जल्द ही कोई ठोस उपाय निकालने होंगे। अन्यथा ऐसे ही चलते रहा तो, इसकी गहराई और कम होती जाएगी, जो कि झील के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नही दिखाई पड़ता। और अगर झील नही रहेगी, तो नैनीताल का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के स्वागत हेतु मंडल बैठक सम्पन्न, स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तय

Ad Ad Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page