स्वास्थ्य विभाग ने लगाया नैब गौलापार में दृष्टि बाधित दिब्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
न्यूज़ डेस्क, हल्द्वानी (nainilive.com) – विगत दिनों जिलाधिकारी श्री सविन बसंल ने नेशनल एसोसिशएशन फार ब्लाइंड (नैब) का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की थी। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रश्मि पंत को निर्देश दिये कि वे शीघ्र नैब के बच्चों का शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करें।

जिलाधिकारी श्री बसंल के निर्देशों के क्रम में बीते दिवस बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर नैब गौलापार में दृष्टि बाधित दिब्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का हीमोग्लोबिन, लंबाई, वजन और ब्लड टेस्ट किया। साथ ही बच्चों को दवाओं का भी वितरण किया गया। डाॅ. अरविन्द पाठक द्वारा नैब के बच्चों व कर्मचारियों को स्वास्थ्य सम्बन्धित विस्तृत जानकारियां दी गई। संस्थान के बच्चों व महासचिव नैब श्याम धानिक ने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य टीम का स्वास्थ्य शिविर लगाने पर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : एनसीसी नेवल यूनिट नैनीताल का सात दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप का हुआ शुभारंभ
इस मौके पर स्टाफ नर्स इंगिता रूंगवाल, चारूलता पाण्डेय, पीएस खम्पा, हिमांशी बिष्ट, दीपा पाण्डेय, ज्योति नौला, पूजा मेहता, प्रेमा कार्की, पूजा नौला, राकेश कुंवर, संगीता बिष्ट, प्रीति कनवाल आदि मौजूद थे।


समाज कल्याण निदेशालय पहुँचे आयोग उपाध्यक्ष पी सी गोरखा
दुखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी की सास का निधन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल