हाई कोर्ट अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश किया गया नियुक्त

नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्र सरकार ने सोमवार (26 मई) को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में एक महिला सहित सात अधिवक्ताओं की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इन नियुक्तियों के बारे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘X’ पर लिखा है। पोस्ट में लिखा है: “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, निम्नलिखित अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करते हैं…”
1. दीपक खोत, अमित सेठ और पवन कुमार द्विवेदी को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
2. रोहित कपूर को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
3. सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
4. श्रीमती शमीमा जहान को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
5. सचिन शिवाजीराव देशमुख को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

सुभाष उपाध्याय उत्तराखंड उच्च न्यायलय की शुरुआत से ही यहाँ प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई अन्य पदों पर भी रहे हैं। उन्हे संविधान , सर्विस आदि मामलों का जानकार माना जाता है। उनके हाई कोर्ट जज बनाये जाने के समाचार से अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके नियुक्ति पर अधिवक्ता सुश्री मेनका त्रिपाठी , चेतन जोशी , शीतल बिष्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.