उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मां नयना देवी का लिया आशीर्वाद

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com ) – दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल पहुँचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बुधवार सुबह विश्वप्रसिद्ध आराध्य देवी मां नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

बता दे कि मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कुमाऊं विश्विद्यालय के प्रशासिनक भवन में रूसा की समीक्षा बैठक की। शिक्षा मंत्री ने कहा गरीब छात्रों को रिसर्च करने के लिए सरकार एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तीनों फैकल्टी के टॉपर छात्रों को एक लाख, द्वितीय आने वाले छात्रों को 75 हजार और तृतीय आने वाले छात्रों को 50 हजार ₹ दिए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार आईएस और पीसीएस करने वाले गरीब छात्र छात्राओं की कोचिंग के लिए एक करोड़ रुपये देने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया मार्च माह तक सभी कॉलेजों में सौ प्रतिशत फैकल्टी देने के साथ ही ई ग्रन्थालय की योजना बनायी गई है ताकि छात्रों की पढाई बाधित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

उच्च शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष का काम मुद्दे उठाना है। राज्य सरकार ने वादे के अनुसार गैरसेंण को ग्रीष्म कालीन घोषित करने के साथ ही वहां विकास कार्यो के लिए राज्य सरकार अगले 10 वर्षों में 25 हजार करोड़₹ खर्च करने जा रही है। इसके साथ ही इस बार का बजट सत्र भी गैरसैंण में होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा

इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह,दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, मोहित लाल साह, मोहित रौतेला, हरीश राणा, सुरेश कांडपाल, बलवंत मनराल,अभिषेक मेहरा, पूरन मेहरा, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page