माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँचीं नैनीताल, राजभवन नैनीताल में हुआ स्वागत

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 2 दिवसीय प्रवास में नैनीताल पहुँचीं, जहां वह राजभवन नैनीताल के स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुई.

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुँचीं। हल्द्वानी आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

इसके उपरांत माननीय राष्ट्रपति ने, राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने हेतु राजभवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page