Breaking : मल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव विवादों में,चुनाव से पहले हुए दो फाड़

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आने वाले रविवार को बीते 10 साल बाद मल्लीताल व्यपार मंडल के चुनाव होने जा रहे है।लेकिन चुनाव से ठीक दो दिन पहले नामंकन वापसी के दिन एक नया मोड़ आ गया है।

शुक्रवार को व्यापारी व उपाध्यक्ष पद के दावेदार पुनीत टंडन ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है। कि वह उपाध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव में काफी गड़बड़ियों के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे मल्लीताल व्यपार मंडल से अपनी सदस्यता भी वापस ले रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके द्वारा, मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के नाम से नया व्यापारी संगठन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में उनके पास काफी व्यापारियों का समर्थन उनके पास है और जल्द ही नए संगठन के रूपरेखा पर कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page