नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को महिलाओ ने दिया जीत का शगुन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- गरमपानी पहुची सरिता को महिलाओ ने जीत का शगुन दे अपना आशीर्वाद दिया । बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने गरमपानी , गंगोरी , मनरसा , सुयालबाड़ी, नैनीपुल , चोपड़ा, कूल दयारी , मौना , टिकुरी , चापड़ क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करी ।

वही दूसरी ओर महिलाओ ने सरिता के हाथों में शगुन देते हुवे उन्हें जीत के प्रति आश्वश्त किया । कहा की नैनीताल विधानसभा की हर एक महिला सरिता के साथ खड़ी है । कहा विपक्षी का धनबल के आगे महिलाओ की शक्ति खड़ी है जो अब चुनाव में विपक्षियों को जवाब देगी ।वही सरिता ने महिलाओ की भावनाओ का सम्मान करते हुवे उन्हें अपनी ताकत बताया । उन्होंने कहा कि वह हर एक महिला की आवाज बनेंगी ।अपने प्रति जनता का प्यार देख सरिता भावुक हो गयी । कहा की वह सूद समेत जनता का प्यार उन्हें वापस लोटाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

इस दौरान विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा , मंडल अध्य्क्ष रमेश सुयाल, प्रेम सिंह मेहरा, हर्ष सिंह जलाल , भुवन आर्य , प्रदीप परगाई , रंजन त्रिपाठी, भारती देवी , खष्ठी देवी, मोहनी देवी, इंद्रा देवी , सरोज सहित अन्य कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page