भारत और सर्बिया 1 अरब यूरो के द्विपक्षीय व्यापार के लिए सहमत

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com )- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुकिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसी के साथ दोनों ने ऊर्जा, संचार, व्यापार और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। केवल इतना ही नहीं, भारत-सर्बिया बिजनेस फोरम की बैठकों में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।  

32 करोड़ से 1 अरब यूरो तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य

इन बैठकों का निचोड़ यह रहा कि, भारत और सर्बिया 1 बिलियन यूरो के द्विपक्षीय व्यापार के लिए सहमत हो गए हैं। इस संबंध में सर्बिया के बेलग्रेड में कल, ‘8 जून 2023’ को विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उनके सर्बियाई समकक्ष एलेक्जेंडर वुकिक ने दशक के अंत तक मौजूदा 32 करोड़ यूरो से 1 अरब यूरो तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और सर्बिया के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाएं

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर नैनीताल में एनएसएस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत और सर्बिया के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। दरअसल, सर्बिया यूरोप और यूरेशिया में व्यापक बाजारों तक पहुंचने के लिए भारतीय कंपनियों के लिए एक प्रभावी प्रवेश द्वार बन सकता है। इसलिए दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एक-दूसरे की क्षमताओं की बेहतर समझ से दोनों देशों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लागत प्रभावी वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत खोजने में मदद मिलेगी।

7 से 9 जून तक सर्बिया की राजकीय यात्रा पर राष्ट्रपति 

ज्ञात हो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 से 9 जून तक सर्बिया की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। सर्बिया की अपनी राजकीय यात्रा के सफल समापन के बाद आज वे भारत लौट आएंगी। भारत-सर्बिया संबंधों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा कि यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों पक्षों के बीच संबंधों में एक-दूसरे के मूल हितों की साझा समझ है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी सेल एवम आईक्यूएसी द्वारा कुलपति एवम अभिवावक के मध्य आयोजित हुआ ऑनलाइन माध्यम से संवाद

भारतीयों को वीजा जारी करने के मुद्दे को सरल बनाने का किया वादा

इससे पहले, मीडिया के समक्ष एक जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के सकारात्मक परिणामों और दोनों देशों के संभावित सहयोग के विविध क्षेत्रों पर काम करने के संकल्प पर प्रकाश डाला। सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुकिक ने भी भारतीयों को वीजा जारी करने के मुद्दे को सरल बनाने का वादा किया है।

जल्द दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें होंगी शुरू

वहीं उन्होंने ये उम्मीद जताई है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के अलावा, तीन भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडलों, एसोचैम, फिक्की और सीआईआई के सदस्यों वाले एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भी सर्बिया के एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरी पुण्य तिथि पर नैनीताल के पत्रकारों ने दी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित को श्रद्धांजलि

भारत-सर्बिया के वाणिज्यिक संबंध

उल्लेखनीय है कि जनवरी-दिसंबर 2018 के दौरान भारत और सर्बिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 214.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था, जो 2017 की इसी अवधि की तुलना में होने वाला व्यापार में 8.2% की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं सर्बिया को भारतीय निर्यात 202.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर और भारत को सर्बियाई निर्यात 12.2 अमेरिकी डॉलर का था। जबकि जनवरी-दिसंबर 2022 में भारत और सर्बिया के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 326.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था, जो 2021 की समान अवधि के 255.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 27.7% की वृद्धि को दर्शाता है। इससे साफ होता है कि दोनों देशों के बीच बेहतर वाणिज्यिक संबंध रहे हैं। अब इन संबंधों को और आगे ले जाने की दिशा में विचार किया गया है, जिस पर दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को और अधिक विस्तार देने पर अपनी सहमति दे दी है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page