स्वयंसेवकों को दी ध्यान और प्राणायाम की जानकारी
स्वयंसेवकों को दी ध्यान और प्राणायाम की जानकारी
कमल बिष्ट , नैनीताल ( nainilive.com )- भारतीय सैनिक विद्यालय नैनीताल के आचार्य नरेंद्र देव मानव सम्मान संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथे दिवस का आयोजन किया। जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया गया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बिष्ट ने मंगलवार को दिन में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिसमें भुवनेश जोशी द्वारा योगा प्रशिक्षण बच्चों को दिया गया।

उन्होंने विभिन्न प्रकार के प्राणायाम व योग मुद्राएं स्वयं सेवकों को सिखाएं। जिसके बाद रस्साकशी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें चारों सदन सुभाष गांधी टैगोर व रानी लक्ष्मी बाई चार साधनों के मध्य यह रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। जिसमें गांधी सदन प्रथम स्थान पर रहा। तथा सुभाष द्वितीय व रानी लक्ष्मीबाई तृतीय स्थान पर रहा। जिसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा स्वयंसेवी को ध्यान व प्राणायाम की शिक्षा दी गई। जिसमें रेशमा टंडन द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया और उन्हें तनाव व शारीरिक रोगों से निपटने के लिए योग के महत्व को समझाया गया कार्यक्रम के समापन की ओर स्वयंसेवी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का संकल्प गीत गाया गया।
यह भी पढ़ें – ब्रेकिंग न्यूज़ – एक अप्रैल से 45 वर्ष के लोगों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन
यह भी पढ़ें :आरएसएस के प्रमुख पदों पर हुआ बदलाव
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव , खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन