कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के “डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान” मे आज दिनांक 21/09/2022 को “अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस” मनाया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष “डॉ. दीपाक्षी जोशी” द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन एल एल एम द्वितीय वर्ष के छात्र राघव गुप्ता ने किया | इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ वी.के रंजन ने गौतमबुद्ध के द्वारा बताये उपबंधो को साझा किया, साथ ही प्रवक्ता श्री सागर पाटनी द्वारा शांति दिवस पर छात्रों को शांति और सुरक्षा के नियम व प्रावधान बताये गए | विश्व शान्ति दिवस के इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा भाषण, कविताएं व पोस्टर द्वारा इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र के थीम “एंड रेसिजम बिल्ड पीस” पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में डॉ मानवेंद्र गुसाईं, डॉ कविता, डॉ शशि प्रभा, डॉ उजमा, नवम् मल्होत्रा, समीची कांडपाल, हिमांशु बिष्ट, नव्या, मृदुल कुमार, निष्ठा जोशी, मलए रावत, मुमशाद हुसैन, अविकल बिष्ट, मृत्युंजय आदि शमिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page