लखनऊ के एक होटल में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Share this! (ख़बर साझा करें)

लखनऊ (nainilive.com) –  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित लेवाना होटल में सोमवार की सुबह भीषण आग लगने कई लोग होटल में फंसे हुए हैं, जिनमें से अभी तक 18 लोगों को निकाल लिया गया है. होटल के कमरों से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं. दमकल की टीम मौके पर मौजूद है और 3 फायर टेंडर भी मौजूद है. होटल के कमरों में कुछ लोग फंसे थे.

जानकारी के अनुसार होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी. हजरतगंज इलाके के फायर ऑफिसर रामकुमार रावत ने बताया कि अब तक 18 लोगों को निकाल लिया गया है. होटल की तीसरी मंजिल में आग लगी है. रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है. होटल की चौथी मंजिल में फंसे लोग जीने से बाहर निकले और अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

वहीं प्राथमिक अनुसार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार होटल चार मंजिला है. जिसमें चौथी मंजिल में फंसे लोग सीढिय़ों और जीने से बाहर निकल आए थे. लेकिन तीसरी मंजिल पर लोग फंस गए. होटल में आग इतनी भीषण थी कि होटल के कोरिडोर में धुंआ ही धुंआ हो गया था. दमकलकर्मी होटल का शीशा तोड़कर अंदर घुसे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page