कारगिल शौर्य दिवस 26 जुलाई के कार्यक्रम हुए तय

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी (nainilive.com )- कारगिल शौर्य दिवस 26 जुलाई के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। कारगिल शौर्य दिवस नैनीताल रोड पर स्थित शहीद स्मारक पार्क पर प्रातः 10ः30 बजे से 11 बजे वीर नारियों, पूर्व सैनिक एवं अतिथियों का स्वागत, 11 बजे से 11ः40 बजे जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक वीर जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात शेष कार्यक्रम को एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित किया जाएगा।

एमबीपीजी कालेज के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में 12 बजे से 12ः20 तक दीप प्रज्वलन एवं देश भक्ति गीत तथा कारगिल इतिहास के बारे में बताया जायेगा साथ ही 12ः20 से 12ः40 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम,12ः40 से 12ः55 तक कारगिल शहीद वीरांगनाओ एवं आश्रितों व सैनिकांे का सम्मान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page