पिता बनने के आरोप में किशोर चढ़ा फांसी पर आखिर में जीजा ही निकला जैविक पिता

पिता बनने के आरोप में किशोर चढ़ा फांसी पर आखिर में जीजा ही निकला जैविक पिता

पिता बनने के आरोप में किशोर चढ़ा फांसी पर आखिर में जीजा ही निकला जैविक पिता

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के मल्लीताल क्षेत्र में बीते 6 फरवरी को नाले में मिले नवजात शिशु के जैविक पिता का खुलासा हो गया है। पुलिस ने नाबालिक के नवजात शिशु के पिता के रूप में उसी के जीजा के शामिल होने की पुष्टि की है। डीएनए जांच के बाद यह तथ्य सामने आए हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

बता दे कि फरवरी माह में नगर के स्टाफ हाउस सात नंबर क्षेत्र स्थित एक नाले में नवजात शिशु को देखा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल नवजात को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर उसे बचा लिया गया। पुलिस की ओर से 7 फरवरी को प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। तफ्तीश के दौरान क्षेत्र की एक नाबालिक किशोरी ने संबंधित नवजात की मां होने की बात कबूल की।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

हालांकि उसके बयानों में नवजात के पिता की स्पष्टता सामने नहीं आ सकी। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों के डीएनए परीक्षण कराए। इधर डीएनए जांच की रिपोर्ट में नाबालिक का जीजा ही उसके जैविक पिता के रूप में पुष्ट हुआ है। पुलिस ने स्टाफ हाउस सात नंबर निवासी धनीराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है। मामले में जांच कर रही एसआई पुष्पा बिष्ट तथा कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर प्रकारण का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

यह भी पढ़ें : पत्रकार की फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर की 15 हजार की ठगी

यह भी पढ़ें : पूरे भारत में फिर मिले 70 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, अब तक कोरोना संक्रमण से 96 लाख लोग संक्रमित

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

यह भी पढ़ें : 1 अक्टूबर से बदल रहे नियम , अब ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी रखने की कोई जरूरत नहीं

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page