सरयू नदी में कूदी 12वीं की छात्रा, शव बरामद

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – बुधवार की सुबह 12वीं कक्षा की छात्रा ऋचा गढ़िया सरयू नदी में कूद गई थी। सुबह के समय ऋचा अपनी मां के साथ स्कूल नहीं गई थी। इस दौरान वह स्कूल ड्रेस में ही टैक्सी में बैठ समण मंदिर पहुंच गई थी और वहीं सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस को सूचना मिली तो तलाश शुरू हुई। एसडीआरएफ ने भी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं लग सका।

आज सुबह सेराघाट के पास के सल्यूड़ी के ग्राम प्रधान द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बागेश्वर पुलिस अल्मोड़ा जिले के न्योमली प्रभारी आइसी त्रिनेली ने मौके पर पहुंचकर एक शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार मृतका के चाचा आंनद गढ़िया पुत्र स्व. कुवंर सिंह गढ़िया निवासी ग्राम गढ़खेत ने शव की शिनाख्त की.

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page