कृपाल सिंह रौतेला ने हरक सिंह रावत के पार्टी में वापसी को लेकर दिया समर्थन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – भाजपा से निष्काषित हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस का एक धड़ा उन्हें सीधे तौर पर 2016 में कांग्रेस पार्टी की सरकार गिराने और लोकतंत्र की हत्या का जिम्मेदार मानकर विरोध कर रही है , तो वहीं एक धड़ा उनकी पार्टी में वापसी को लेकर माहौल बना रहा है। नैनीताल में भी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह रौतेला ने हरक सिंह रावत के पार्टी में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है ।

उन्होंने कहा है कि हरीश रावत की सरकार को गिराने का जो प्रयास हरक सिंह रावत ने किया , वह वास्तव में निंदनीय है । लेकिन पार्टी के प्रति एवम अपने किये कृत्य के प्रति अगर हरक सिंह रावत मांफी मांगते हैं , तो निश्चित रूप से केंद्रीय एवम प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को विचार कर उन्हें वापिस पार्टी में ले लेना चाहिए , जो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को राज्य में मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

हरक सिंह रावत अपने किये कृत्य पर शर्मिंदा हैं और सार्वजनिक रूप से मांफी मांग रहे हैं , तो ऐसे में पार्टी को भी सहृदयता दिखाते हुए उन्हें वापिस ले लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page