कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) नैनीताल ने मुख्यमंत्री से संविदा प्राध्यापकों को न्यूनतम वेतनमान में बढ़ोत्तरी की करी मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) नैनीताल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर विश्विविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा/गेस्ट प्राध्यापकों का न्यूनतम वेतनमान विश्विविद्यालय अनुदान आयोग भारत सरकार के दिशा – निर्देशों के अनुसार 50000 रूपये प्रतिमाह करने का निवेदन किया है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा भी वहा कार्यरत संविदा /गेस्ट प्राध्यापकों का वेतन सहायक प्राध्यापक के न्यूनतम वेतनमान के बराबर रुपए 57700 किया है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की है जिससे उच्च शिक्षा के संविदा/गेस्ट शिक्षकों को भी उम्मीद बड़ी है। कूटा ने मुख्यमंत्री से यह भी निवेदन किया है की जो प्राध्यापक उच्च शिक्षा में 5 वर्षों से अधिक से काम कर रहे हैं , उनको भी समायोजित किया जाए।

कूटा की तरफ से ज्ञापन देने में प्रो. ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page