विधायक संजीव आर्य ने नैनीताल पहुंचने पर स्थानीय फड़ व्यवसायियों तथा नौका चालकों की समस्या का किया मौके पर समाधान

विधायक संजीव आर्य ने नैनीताल पहुंचने पर स्थानीय फड़ व्यवसायियों तथा नौका चालकों की समस्या का किया मौके पर समाधान

विधायक संजीव आर्य ने नैनीताल पहुंचने पर स्थानीय फड़ व्यवसायियों तथा नौका चालकों की समस्या का किया मौके पर समाधान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते दिवस नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य के सम्मुख स्थानीय शिक्षित बेरोजगार फड. व्यवसाय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार तथा फड़ खोखा कल्याण समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह के नेतृत्व में सदस्यों के शिष्टमंडल ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसका मौके पर ही विधायक संजीव आर्य द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से वार्ता कर निस्तारण किया गया।


शिक्षित बेरोजगार फड. व्यवसाय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए फड़ व खोखा कारोबारियों को कार्य करने की मौखिक अनुमति दी गई है। इसी प्रकार नौका चालकों एवं रिक्शा चालकों की समस्या का समाधान भी किया गया है। शिष्टमंडल में संजय कुमार के साथ वीरेंद्र कुमार शाहिद हुसैन तारा देवी ललित लाल तथा दीवान सिंह विजय कुमार केशव राम व संचित आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

इसके पश्चात उनके द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स, पर्यावरण मित्रों ,आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को सुरक्षा किट बांटे गए। इसके बाद, डीएसए ग्राउंड में बन रहे बास्केटबॉल कोर्ट एवं सेवा समिति भवन का निरीक्षण कर उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभासद मनोज जोशी , अरविन्द पडियार , सोनू बिष्ट , डीएसए महासचिव अनिल गड़िया , भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट , कमलेश ढौंडियाल , विक्रम राठौर , रचित तिवारी , नीरज जोशी , आयुष भंडारी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन


Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page