राज्य की बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लिखा पत्र

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य की बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार किए जाने को लेकर पत्र लिखा है।

श्री भट्ट ने बताया कि राजस्व परिषद उत्तराखंड रिंग रोड लाडपुर रोड देहरादून की प्रेषित जनजाति की सूची में राज्य की पांच अनुसूचित जनजातियों की सूची में बुक्सा आदिम जनजाति को बोक्सा दर्शाया गया है। जो कि भारत सरकार की सूची के अनुसार त्रुटिपूर्ण है जिस कारण राज्य की बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

श्री भट्ट ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड की पांच जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है जिसमें भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी एवं थारू हैं। लिहाजा राज्य हित में उपरोक्त त्रुटि में नियमानुसार सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनने में लोगों को सुविधा हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page