नैनीताल में नए व्यापार मंडल मां नयना देवी व्यापार मंडल द्वारा मल्लीताल बाजार को सजाया गया विद्युत मालाओं से दुल्हन की तरह
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- न्यू ईयर के आगमन पर नए व्यापार मंडल मां नयना देवी व्यापार मंडल द्वारा सरोवर नगरी को विद्युत मालाओं से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। पहले यह कार्य होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा किया जाता था। लेकिन इस बार मल्लीताल व्यापार मंडल के 2 फाड़ के दौरान नए बने मां नयना देवी मल्लीताल व्यापार मंडल ने नगर के रिक्शा स्टैंड पुलिस चौकी से मल्लीताल से गोलघर तक लाइटिंग की।
नए व्यापार मंडल के संस्थापक पुनीत टंडन ने कहा कि नगर की सुंदरता और पर्यटन को बढ़ावा देने के किये संगठन द्वारा समय समय पर ऐसे आयोजन किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि न्यू ईयर के चलते व्यापरियो द्वारा जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किये गए साथ ही कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में नैनीताल को विद्युत मालाओं से सजाया जाएगा ताकि नगर में आने वाले सैलानियों व पर्यटन को बढ़ावा मिले।कोविड के नियमो का पालन करते हुए नए व्यापार मंडल ने नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -
Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.