मल्लीताल पुलिस ने विभिन्न नियमों के तहत 14050 रुपये राजस्व वसूला

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बुधवार को कोतवाली मल्लीताल पुलिस ( Police ) व चौकी मंगोली पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण ( Corona infection ) के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 31 व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न अधिनियम में कार्यवाही करते हुये 14050 राजस्व वसूल किया गया।

मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 23 व्यक्तियों के विरुद्ध अंतर्गत मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही करते हुए 12500 ,5 व्यक्तियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 1250,सार्वजनिक स्थान पर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने एवं मास्क न पहनने पर 03 व्यक्तियों के विरुद्ध अंतर्गत महामारी अधिनियम में कार्रवाही करते हुए 300 रुपये राजस्व वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

उन्होंने बताया कि भहरी राज्यों से बिना अनुमति के जनपद नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों को मंगोली पुलिस चौकी पर चेक करते हुए वापस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगातार अपील की जा रही है कि सामाजिक दूरी बनाए रखे, समय-समय पर हाथ धोते रहें तथा मुंह पर हमेशा मास्क लगाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page