सराहनीय : ग्राम पंचायत नाई में आरएसएस से संस्कारित परिवार में रक्षाबंधन पर अनूठी भेंट देकर शुरू की अनुकरणीय पहल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- रक्षाबंधन के त्यौहार को भाई बहनों के प्रेम , विशवास एवं सुरक्षा के त्यौहार के रूप में देखा जाता है। वर्ष भर एक डोर को बाँध कर बहनों को सुरक्षा को लिए गए प्रण एवं वचन को जहाँ भाई निभाते हैं , वहीँ बहने अपने भाइयों की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। वहीँ बहनों को इस त्यौहार में भाइयों द्वारा दिये जाने वाले उपहार का भी इन्तजार रहता है। ऐसे में उत्तराखंड के दूरस्थ अंचल की ग्रामं सभा नाई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संस्कारित एक परिवार ने सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल की है , जिसकी हर कोई तारीफ़ कर रहा है।

यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह उत्तम नयाल का परिवार है जो सभी बच्चे संघ की शाखा में जाते हैं। इस परिवार की बहिनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी भेंट स्वरूप उन्हें प्रकृति व जल का संरक्षण करने वाला पौधा बांज तथा कोविड-19 से सुरक्षा हेतु मास्क व हैण्ड सेनेटाइजर प्रदान कर बहिनों के मंगलमय जीवन व प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया तथा इस सुअवसर पर सम्पूर्ण देश से कोरोना मुक्ति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page