इंश्योरेंस का झांसा देकर ठग लिए लाखों, नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते माह मई 2022 को वादिनी ऊषा देवी पत्नी सतनाम सिंह निवासी टांडा, पीरुमदारा, रामनगर ने थाना रामनगर में आकर तहरीर दी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा माह जनवरी व मार्च 2022 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में किस्त जमा करने के नाम पर ठगी करके 1.48 लाख व 49.5 हजार रुपए हड़प लिए। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रामनगर में पंजीकृत FIR No-194/22 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अभि0 की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल लोकेशन, बैंक डिटेल तथा दस्तावेजों की छानबीन तथा पतारसी सुरागरसी करते हुए अभि0 रवि कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार नि0 G-1 म0न0 181 फ्लेट नं0 18 शालीमार गार्डन ext-1 गाजियाबाद उम्र 33 वर्ष को आज दिनांक 14.09.2022 को शालीमार गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश जोशी, प्रभारी चौकी पीरुमदारा, का0 राजेश सिंह , का0 राजाराम सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  16वीं विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का इस तारीख को होगा आयोजन
Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page