नैनीताल आम आदमी पार्टी ने किया महिला मोर्चा इकाई का गठन,विनोद कुमार को नियुक्त किया गया नैनीताल विधानसभा सह प्रभारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com ) – विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो चुकी है।प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी भी धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है।

नैनीताल में आम आदमी पार्टी सत्ताधारी पार्टी से भी ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है जिसको लेकर आज मल्लीताल नैनीताल क्लब में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत की मौजूदगी में महिला मोर्चा इकाई का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी

महिला मोर्चा में इनको मिली ये ज़िम्मेदारी

संरक्षक भगवती जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी, उपाध्यक्ष हरीतिमा मेहता,उपाध्यक्ष शबाना परवीन,उपाध्यक्ष शमा परवीन,संयुक्त सचिव कु.अमन सिद्दीकी,सचिव जसप्रीत कौर,नगर मंत्री धना पांडे,
संगठन मंत्री सुमन आर्या,विद्या देवी संगठन मंत्री

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुकाबला कांग्रेस से नही बल्कि भाजपा से है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार चौकाने वाला परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने जनता को ठगने का काम किया है।जिसका जबाब इस बार जनता दोनो ही पार्टीयो को देने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के केजरीवाल मॉडल पर ही उत्तराखंड में भी काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page