नैनीताल : आगामी शीत लहर के दौरान होनी वाली समस्याओं और विभागों के द्वारा की गई तैयारियों को लेकर एडीएम नैनीताल ने ली समीक्षा बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com ) – जिला कार्यालय नैनीताल मे बुधवार को अपर जिला अधिकारी फिचां राम चौहान ने आगामी शीत लहर के दौरान होनी वाली समस्याओं और विभागों के द्वारा की गई तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोनिवि के प्रांतीय और अस्थाई खंड के अधिकारियों से रामगढ़, भवाली, नैनीताल, पंगूट, धानाचूली,मुक्तेश्वर आदि अधिक बर्फबारी वाले इलाकों में जेसीबी आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए पाला ग्रसित इलाकों में नमक और चूना की उचित व्यवस्था करने की बात कही।

Ad

श्री चौहान ने कहा कि भवाली, नैनीताल आदि मुख्य इलाकों में ठंड के सीजन में बर्फबारी ज्यादा होती है इन पहाड़ों से आने वाले ट्रेफिक को रातीघाट और मैदानी इलाकों से आने वाले ट्रेफिक को काठगोदाम, मंगोली में रोकने की व्यवस्था कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन


इस दौरान उन्होंने वर्चुअल के माध्यम से सभी ब्लॉक के अधिकारियों से सभी ब्लॉक, खंड में अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरा की जानकारी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से असहाय लोगों को समय कंबल वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी अलाव के लिए जगह चिन्हित कर जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान विद्युत विभाग, जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बर्फबारी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी, लोनिवि नैनीताल, भवाली के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page