कोरोना से साथी अधिवक्ता के निधन पर नैनीताल जिला बार ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
कोरोना से साथी अधिवक्ता के निधन पर नैनीताल जिला बार ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
शिवांशु जोशी , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण के कारण अधिवक्ता सुल्तान मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। साथी अधिवक्ता के निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद से बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके लगभग 23 दिन बाद उनका मंगलवार सुबह निधन हो गया। जिला बार के अधिवक्ताओ ने सुल्तान मालिक के निधन पर गहरा दुख जताते हुवे शोक जताया।
बताते चले कि 46 वर्षीय अधिवक्ता सुल्तान मालिक नैनिताल में ही पले बड़े। मलिक के पिता मोहम्मद तकी क्लेट्रेट में वर्षों तक कार्यरत रहे। इस दौरान वह तल्लीताल स्थित बाजार में किराये के मकान में रहे। बाद में मालिक चिड़ियाघर रोड में अपना खुद का फ्लैट लेकर रह रहे थे। उनकी शुरुवाती शिक्षा बिशप शॉ स्कूल से हुई जिसके बाद डी एस बी से ग्रेजुएशन करने के बाद अल्मोड़ा से एल एल बी की पड़ाई पूरी करी। वर्ष 2000 में वरिष्ठ अधिवक्ता एम ए खान के साथ नैनिताल जिला न्यायालय में वकालत शुरू की। वह एन डी पी एस, गैंगस्टर के बेहतरीन अधिवक्ता होने के साथ ही बेहतरीन तैराक व बॉक्सर भी थे। वह अपने पीछे पत्नी, 6 वर्षीय बेटी व 2 वर्ष का बेटा छोड़ गये हैं ।
मंगलवार को हरदोई स्थित उनके पैतृक गांव पाली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर जिला बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता बीसी पाल, डीके मुनगली भुवन मेलकानी राजेन्द्र पाठक संजय सुयाल, तरुण चंद्र, उमेश कांडपाल, मनीष कांडपाल, हेमा शर्मा, किरन आर्य, मेघा उप्रेती, स्वाति परिहार, प्रदीप परगाई, रवि आर्य, ओमकार गोस्वामी, अरुण बिष्ट, मनीष जोशी, कैलाश जोशी, हरीश भट्ट, कैलाश बल्यूटिया, संजय कुमार ‘संजू’ , अखिलेश साह, दीपक तिवारी पंकज कुलौरा, बीके सांगुड़ी, राजेश चंदोला, सुनील पंत ,जीएस पंत, पूरन चन्द्र जोशी, संजय त्रिपाठी, प्रदीप परगाई, राकेश सुयाल, ललित जोशी, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुमार, घनश्याम पंत, भानु प्रताप मौनी, सुभाष जोशी, प्रमोद कुमार, शिवांशु जोशी, शारिक अली खान, ललित रावत, दीपक तिवाड़ी, दीपक दानू, शंकर चौहान, दयाकिशन पोखरिया, शरत साह, नवीन चंद, राजेन्द्र परगाई, भरत मेहरा, मो. दानिश, समीर खान , प्रमोद तिवारी, नीरज कुमार, मो. खुर्शीद, प्रमोद कुमार व अनुराग बिसारिया ने गहरा दुख जता अपनी शोक संवेदनाये व्यक्त कीं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल