वाराणसी से नैनीताल घूमने आए पर्यटको के साथ हुई ऑनलाइन ठगी,पुलिस ने पर्यटको के पैसे दिखाए वापस

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- वाराणसी से नैनीताल घूमने आए पर्यटको के साथ टूर एंड ट्रैवल कंपनी द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की गई जिसके बाद पुलिस ने पर्यटको के ऑनलाइन फसे पैसे वापस पर्यटको के एकाउंट वापस दिलवाए गए।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश वाराणसी से नैनीताल घूमने आए पर्यटको ने आर्यन टूर एंड ट्रेवल से नैनीताल में होटल में 12 हज़ार की बुकिंग कराई गई थी जिसके बाद वह परिवार सहित नैनीताल पहुचे साथ ही होटल में जाकर होटल रूम मांगा लेकिन उन्हें रूम नही दिया गया। साथ ही उनके पैसे भी वापस नही दिए गए।जिसके बाद पर्यटक ने अपने परिजनों के लिए अन्य होटल में बुकिंग कराई और तत्काल पुलिस को उसके साथ हुए ऑनलाइन ठगी की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस की मदद से टूर एंड ट्रेवल का पता कर पर्यटको के फंसे 12 हज़ार रुपये वापस दिलवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

एसओ रोहितश सिंह सागर ने बताया कि पर्यटकों की शिकायत पर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का पता लगवा कर पर्यटक ओके अकाउंट में उन से ठगी गई राशि को वापस दिलवाया जिसके बाद पर्यटक ने उनकी मदद करने व पैसे वापस दिलवाने पर पुलिस की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page