आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर नैनीताल नगर कांग्रेस ने शुरू किया बैठकों का दौर

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर कांग्रेस कमेटी , नैनीताल की वर्ष 2021 की प्रथम मासिक बैठक नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बोलते हुए अनुपम कबड्वाल ने कहा कि आज की बैठक का प्रमुख बिंदु आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की मजबूती , वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति तथा बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करना है.

बैठक में मल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव में विजयी हुए पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार अभिनन्दन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण

बैठक में नैनीताल की पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य , पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू , पूर्व दर्जा मंत्री रमेश पांडे , हेम आर्य , नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू कर्नाटक , मनोज साह , मोहन कांडपाल , प्रेम शर्मा , सभासद निर्मला चंद्रा , रेखा आर्या , पुष्कर सिंह बोरा , भुवन बिष्ट , त्रिभुवन फर्त्याल , राजेश वर्मा , जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी , सूरज पांडेय सहित काफी संख्या में कांग्रेस एवं अन्य फ्रंटल संगठनो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page