नैनीताल पुलिस ने 3 किमी0 डोली में पैदल ले जाकर मतदान ड्यूटी मे लगे वन उपरक्षक को भिजवाया अस्पताल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – चुनाव ड्यूटी में नियुक्त वन उपरक्षक नवीन चंद्र जोशी पुत्र श्री बसंत बल्लभ जोशी जो 47 रीकाकोट मतदानकेंद्र मे ड्यूटी में तैनात थे , अचानक खून की उल्टियां होने पर स्वास्थ बिगड़ गया।

इस पर वहां मौजूद पुलिस पार्टी, ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों की मदद से उक्त रक्षक को डोली की मदद से नीचे 3 किलोमीटर पैदल चलकर गया जहां पर पुलिस जोनल ऑफिसर निरीक्षक श्री धर्मवीर सोलंकी , कानि0 नवीन सिंह बिष्ट,हो0गा0 नवीन चंद एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी हायर सेंटर रवाना किया ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page