रविवार को पर्यटकों से गुलजार रही सरोवर नगरी नैनीताल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा (nainilive.com), नैनीताल – विश्व विख्यात पर्यटन स्थल नैनीताल में रविवार को अवकाश के दिन पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। जिसके चलते पर्यटन पर आधारित स्थानीय ब्यापारियों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली।

रविवार को स्वर्ण नगरी में गुनगुनी धूप का पर्यटकों द्वारा जमकर आनंद लिया गया इस दौरान विश्व विख्यात नैनी झील में पर्यटकों को नौकायान का आनंद लेते हुए देखा गया,तथा मल्लीताल के पंत पार्क में लगने वाली फड़ बाजार से सैलानियों ने जमकर खरीदारी भी की अधिकतर पर्यटकों का कहना था कि वे लोग बर्फबारी का आनंद लेने नैनीताल पहुंचे हुए थे, लेकिन यहां का खुशनुमा मौसम देखकर वे लोग दोबारा से फिर सरोवर नगरी पहुंचेंगे, वही काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय होटल व्यवसायियों टैक्सी चालकों नाव चालकों फड़ व्यवसायियों की आमदनी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

बता दें कि बीते वर्ष इस समय तक बर्फबारी की सफेद चादर से नैनीताल ढका हुआ था लेकिन इस बार वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। मौसम को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी फिलहाल नैनीताल में बर्फबारी नहीं होने वाली है

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page