नीम करौली बाबा जी का आशीर्वाद, अब तीन दिनों तक मिलेगा प्रसाद

Share this! (ख़बर साझा करें)

कैंची धाम मेले को लेकर SSP नैनीताल का संदेश

Nainital ( nainilive.com )- 15 जून 2025 को आयोजित कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का नैनीताल पुलिस हार्दिक स्वागत करती है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि इस बार मंदिर समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रसाद वितरण 16, 17 व 18 जून को भी किया जाएगा। ऐसे श्रद्धालु जो 15 जून को दर्शन नहीं कर पाते, वे इन तिथियों में किसी भी दिन आकर दर्शन एवं प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपनी यात्रा की योजना नैनीताल पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन, शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बनाएं। सम्पूर्ण यातायात प्लान नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, X @nainitalpolice पर देख सकते हैं।

बाबा जी के आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण को लेकर एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने क्या कहा – देखें वीडियो.

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page