पर्यावरण प्रेमी की पहल पर दूकान की चहारदीवारी में वृक्ष चिनने वाले ठेकेदार पर हुआ चालान

पर्यावरण प्रेमी की पहल पर दूकान की चहारदीवारी में वृक्ष चिनने वाले ठेकेदार पर हुआ चालान

पर्यावरण प्रेमी की पहल पर दूकान की चहारदीवारी में वृक्ष चिनने वाले ठेकेदार पर हुआ चालान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , भवाली ( nainilive.com )- पर्यावरण प्रेमी गणेश गयाल द्वारा आज दिनांक 05 तारिख से होने वाला धरना-प्रदर्शन आज वन क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर स्थगित कर दिया गया।
धरना-प्रदर्शन भवाली पालिका द्वारा समर हाउस में बाँज प्रजाति के वृक्ष को चिनने को लेकर किया जा रहा था। वन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद भवाली के समर हाउस में बाँज प्रजाति के वृक्ष को दुकान की चहारदीवारी व छत में चिनने वाले पालिका के ठेकेदार निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश गुरूरानी निवासी दुगई स्टेट भवाली के नाम से वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर भारतीय वन अधिनियम की धारा नगर पालिका बाईलौज 1916 के तहत दोषी पाया गया। जिसके बाद वन विभाग द्वारा रवन्ना व उनका 25000 (पच्चीस हजार रूपये) का चालान किया गया व वृक्ष को एक मीटर अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया। वन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद भवाली के उक्त ठेकेदार पर कार्यवाही किये जाने के बाद सांकेतिक धरना प्रदर्शन को पर्यावरण प्रेमी गणेश गयाल द्वारा स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की अम्तुल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों से मुलाकात

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही

उक्त वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता खजान भट्ट भी मौजूद रहे। वन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद भवाली के ठेकेदार का चालान किये जाने व वृक्ष को एक मीटर अतिक्रमण से मुक्त किये जाने के बाद धरना/प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा

यह भी पढ़ें : ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस द्वारा किया गया पौधरोपण

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page