रक्षाबंधन के मौके पर स्पर्श गंगा अभियान के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक द्वारा रक्तदान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- सोमवार को भाई-बहन के मृदुल स्नेह के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर स्व बाल किशन देवकी जोशी चैरिटेबल रक्त कोष मुखानी, हल्द्वानी में स्पर्श गंगा अभियान के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया।

स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो० अतुल जोशी एवं पर्यावरणविद् डा एसडी तिवारी के नेतृत्व में अभियान के सभी सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

यह भी पढ़ें : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

इस दौरान स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो अतुल जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार बहन-भाईयों के लिए है। जिसमें भाईयों की ओर से बहनों की रक्षा की कसमें खाई जाती है। लेकिन यदि बहन को ब्लड को जरूरत पड़े तो उसी वक्त पर मिलना मुश्किल हो जाता है और ब्लड के अभाव में कई गर्भवती बहनों की जान चली जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

उन्होंने कहा कि हमारे जख्मों पर पट्‌टी कौन बांधेगा, जब बहन ही नहीं रहेगी तो राखी कौन बांधेगा। लिहाजा इस पावन अवसर पर अभियान के प्रणेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक की प्रेरणा से राज्य में सभी सदस्य स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

यह भी पढ़ें : बीडी पांडे चिकित्सालय में युवाओं ने किया गया स्वैच्छिक रक्तदान

इस दौरान के के पाण्डेय्, डा जीवन उपाध्याय, मनोज पाण्डेय्, निखिल तिवारी, बीके तिवारी, श्री विनोद जोशी, चेतन काण्डपाल आदि ने रक्तदान किया।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page