पंचायत चुनाव 2025: मतदाता नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने के लिए ऐसे करें आवेदन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com): आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे पंचायत निर्वाचन नामावली में अपने नाम की पुष्टि सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव से पूर्व नवीन निर्वाचन नामावली संगणकों द्वारा तैयार कर ली गई है।

यह नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है, जहां “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकता है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र मतदाता विकासखंड, तहसील अथवा पंचायती कार्यालय में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या हटवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। नामावली में पात्र मतदाता अपना नाम पंजीकरण/दर्ज कराने हेतु प्रारूप-02, नाम में संशोधन हेतु प्रारूप-03 और अपमार्जन/हटाने हेतु प्रारूप-04 में प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकता हैं। यह कार्य अधिसूचना जारी होने से पूर्व तक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

उन्होंने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन में कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष एवं 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

इस दौरान आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाएं एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page