केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता पहुँचाये जन जन तक – मनोज साह

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- भारतीय जनता पार्टी मण्डल ओखलकांडा की कार्यसमिति की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर नाई में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचाये, साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव के निमित्त आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में बताया कि भाजपा मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित होगी एवं 2022 में भीमताल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुनकर जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

मण्डल प्रभारी विवेक साह ने वृत्त निवेदन लेते हुए आगामी पार्टी कार्यक्रमों की चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की व सभी पदाधिकारियों एवं मोर्चों के कार्यकर्ताओं से जन जन तक भाजपा की रीति नीति पहुचाने एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने को कहा। कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदन नगदली जी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा

संचालन मण्डल महामंत्री आलम नगदली व इन्द्र कुमार मेलकानी ने किया।कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री गजराज बिष्ट , दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा , मण्डल अध्यक्ष नंदन नगदली , महामंत्री आलम नगदली , इन्द्र कुमार मेलकानी , जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वरी राम , गणेश पडियार , मण्डल उपाध्यक्ष धन सिंह गैलाकोटी , मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा भुवन पनेरू , मण्डल उपाध्यक्ष चंद्र शेखर कूड़ाई , नरेश नयाल , उत्तम नयाल , मण्डल मंत्री कलावती देवी , किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ी , उमेश चिलवाल , मंडल महामंत्री युवा मोर्चा ललित मेहता , मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कमलेश सिंह बोरा , मंत्री युवा मोर्चा मोहन कोटलिया , मनोज मोहना , रमेश मटियाली , भुवन कूड़ाई , लाल सिंह बिष्ट, ललित फुलारा , जीवन कांडपाल , प्रकाश रावत सहित मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page