स्पेस अपडेट: एरीज के कैमरे में कैद हुआ प्लूटो

Share this! (ख़बर साझा करें)

कभी हमारे सौर परिवार का नवां ग्रह हुआ करता था प्लूटो

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- एरीज के देवस्थल में एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन ने प्लूटो को कैमरे में कैद किया है। यह खगोलीय घटना प्लुटो द्वारा एक तारे के पारगमन के दौरान उसकी तस्वीरें ली। यह खगोलीय घटना 6 जून की रात हुई थी। एरीज के निदेशक प्रो दीपांकर बनर्जी ने शुक्रवार को पारगमन की इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस खगोलीय घटना के अध्ययन के लिए एरीज ने पहले ही सारी तैयारी की हुई थी। इसके लिए 3.6 और 1.3 मीटर दूरबीन का मुंह प्लूटो की ओर कर दिया गया था। इसके बाद पारगमन के दौरान तारे की चमक फीकी पड़ गई और तस्वीरें कैमरे में कैद होती चली गई। यह खगोलीय घटना चंद पल की थी। जिसका अध्ययन करने में एरीज की टीम कामयाब रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page